- RMC बैंक पर 6 महीने के लिए RBI द्वारा बहुत सारी पाबंदियां लगायी गयी हैं।
- यह सब इस लिए किया गया है क्यूंकि इस बैंक पर RBI को गुमराह करने का आरोप है।
पीईएमसी पंजाब एन्ड महाराष्ट्र कॉपरेटिव जो की बहुत दिनों से कई तरह की पाबंदिया झेल रहे है पर अब आरबीआई उनसे सवाल कर रही है और कैश निकलने की सीमा बढ़ाने पर स्पष्टीकरण चाहती है ।आर बीआई ने कहा बैंक के ग्राहकों के लिए अब भी कैश निकालने की सीमा 10000 रुपये है । मतलब तो यह निकला की बैंक ग्राहकों को कोई सहूलियत नहीं मिली ।
आर बीआई ने कहा कैश लिमिट बढ़ाने की खबर भ्रामक है तो सेंट्रल बैंक अपने बयान मे कह रही है की यह अंतिम फैसला नहीं है अभी दोबारा सोचा जाएगा। आर बीआइ ने बैंकिंग रैगुलशन एक्ट के सेक्शन के तहत पीएमसी पर 6 महीने तक पाबन्दी लगा दी है।
मीडिया मे खबर फैल रही है आरबीआई ने पीएमसी से हर दिन कैश निकालने की लिमिट बढ़ाई है इसके कारन ग्राहकों मे बहुत कन्फ्यूज़न हो रहा था पर आरबीआई ने अब एक प्रेस रिलीज़ मे इस कन्फ्यूज़न को दूर कर दिया है और कहा है की ग्राहकों द्वारा बैंक मे जमा किये गए पैसे मे से पहले निकले गए 1000 रुपये सहित 10000 तक निकालने की इजाजत दी है और ये भी साफ किया गया की बैंक मे बढ़ी हुई राशि तभी निकाली जा सकेगी जब ग्राहक का बैंक मे कोई कर्ज न हो या किसी और को दिए गए कर्ज मे उनकी गारंटी न हो और यह नियम निकला गया की खाताधारक बैंक से 6 महिने तक सिर्फ 10000 रुपये ही निकाल सकता है अब फिर वो चाहे एक बार मे निकाले या थोड़े थोड़े करके।
बैंक पर इस तरह की कारवाही इसलिए की गयी कयोकि पीएमसी पर आरोप लगे है की उसने आरबीआई को नॉन परफार्मिंग असेट यानि एनपीए के बारे गुमराह किया है ।
एमडी थॉमस ने भी इस गलती को मानाऔर कहा एचडीआईएल के खाते मे एनपीए को कम करके दिखाने के कारन यह प्रॉब्लम आई है पर अभी भी ये बात सामने नहीं आयी की एचडीआईएल पर बैंक का कितना और कर्ज है बस कहा की कर्ज सुरक्षित और गारंटी वाला है और ये भी बात सामने आई है की एचडीआईएल नकदी दिक्कतों का सामना कर रही है और जल्द ही उनका दिवाला निकलने वाला है और कई सालो से कंपनी भुगतान समय पर नहीं कर पा रही पर थॉमस ने कहा ग्राहकों के धन को कोई हानि नहीं है वो पूरी तरह से सुरक्षित है ।


0 Comments