About Me

header ads

कुख्यात गेंग लीडर वालमीकि के तीन और गुंडे चढ़े पुलिस के हाथ, शूटर को दिलाये थे हथियार

रुड़की चमोली की पुरसाड़ी जेल मे बंद कुख्यात गेंग लीडर प्रवीण वाल्मीकि के तीन गुंडों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।इन गुंडों ने ही बंदीरक्षक को गोली मारनेवाले शूटर को हथियार उपलब्ध करवाए थे । फ़िलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
रुड़की उपकारागार के बंदीरक्षक परमेश चौहान को 17 अगस्त को विनय विशाल अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली का छर्रा लगने से बंदीरक्षक घायल हुआ था। इस मामले मे पुलिस ने दो दिन पहले कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि . के दो गैंग के सदस्यों सादिर और सद्दाम को गिरफ्तार किया था। प्रवीण वाल्मीकि के इशारे पर शूटरों ने बंदीरक्षक पर हमला किया था ।पुलिस के हाथ चढ़े आरोपियों ने बताया था की उन्हे इसके लिए 20 हज़ार रुपये की सुपारी मिली थी ।शूटरों ने बताया था की उन्हे यह हथियार डानिश और आरिफ़ निवासी सलेमपुर जिला, हरद्वार ने उपलब्ध कराये थे ।

Post a Comment

0 Comments