जैसा की हम सब जानते है की अयोध्या केस कितने दिनों से चर्चा मे है ।पर अब इसका फैसला जल्द ही होने वाला है। इसके लिए 18 अक्टूबर की तारीफ भी निश्चित कर दी गयी है ताकि इस पर आखिरी फैसला सुनाया जा सके। रंजन गंगोई जो की चीफ जस्टिस है उन्होने ही यह फैसला किया है और साथ मे वकीलों से अदालत के शेडूल तथा दलीलों के लिए उन्हे मिली वक़्त पर भी चर्चा की और साथ ही यह भी कहा की अगर उनहोने 4 हफ़्ते मे अपना फैसला सुना दिया तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। इस केस मे मुस्लिम पक्ष की और से मिनाक्षी अपनी दलीले रख रही है उनकी दलीलों के बाद सूट 4 वकील शेखर नफाड़े ,राजीव धवन और अन्य वकीलों ने भी अपना पक्ष रखना है ।
जब समय की बात चल रही थी तो रामलला, जिनके वकील वेदनाथं है उन्होंने 3-4 दिन का समय माँगा और मिनाक्षी अरोरा ने तो केवल एक दिन मे केस को ख़तम करने की बात कही।
चीफ जस्टिस ने कहा 18 अक्टूबर को इसकी सुनवाई ख़तम हो जानी चाहिए ।इसके बाद दिवाली की भी एक हफ्ते की छुट्टी होगी ।
वकील राजीव धवन ने अपने दूसरे केसो का हवाला दिया और कहा की अन्य कोर्ट की सुनवाई पर भी असर पड भी सकता है ।इसलिए जो भी ASI की रिपोर्ट को लेकर आपत्तियां बताई गयी है उन्हे धयान से देखना होगा।
रंजन गंगोई ने कहा की आज को मिला कर हमारे पास 10दिन बचे है। अगर 18अक्टूबर तक फैसला नहीं दिया तो तो उसके बाद फैसला करने का चांस ख़तम हो जायेगा ।


0 Comments