About Me

header ads

ट्रेलर लांच मे नहीं पहुंचे सनी देओल ,बेटे करण ने दिया ऐसा जवाब, खूब बजी तालियां

नयी दिल्ली सनी देओल के बेटे करण देओल के फिल्म का डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर गुरुवार (5 सितम्बर) को मुंबई मे रिलीज़ किया गया। इस इवेंट मे करण अपने दादा धर्मेन्द्र के साथ शामिल हुए। इस अहम मौके पर सनी देओल कहीं नज़र नहीं आये ।जब मीडिया ने करण से डैडी सनी की अनुपस्थिति का कारण पूछा तो करण ने ऐसा जवाब दिया कि तालियां बजने लगी। करण ने बताया की सनी मुंबई मे नहीं है वो गुरदासपुर गए हुए है जहां एक फैक्ट्री मे आग लग गयी है ।


करण ने आग की चपेट मे आये परिवारों के लिए अपनी और फिल्म की टीम की तरफ से सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि वो( सनी) अपना फ़र्ज़ पूरा करने गए हुए है उन्हे यकीन है की मैं अपना फ़र्ज़ पूरा करूंगा। करण के इतना कहते ही धर्मेंद्र और वहां मौजूद दूसरे लोगो ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। सनी गुरदासपुर से बीजेपी के संसद है ।गुरदासपुर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री मे धमाके से लगी आग मे करीब दो दर्जन लोगो की जाने चली गयी है जबकि इतने ही लोग घायल हुए है। करण के जवाब ने लोगो के दिल जीत लिए। बता दे की पल पल दिल के पास सनी देओल ने खुद निर्देशित की है। फिल्म मे करण के साथ सहर  बाम्बा डेब्यू कर रही है ।पल पल दिल के पास एक लव स्टोरी है जिसमे करण एडवेंचर स्पोर्ट्स के ट्रेनर बने है ।फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। करण के डेब्यू को लेकर लोगो मे काफी उत्साह है ।

Post a Comment

0 Comments