About Me

header ads

अमित पंघल ने रच दिया इतिहास, विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

रूस के एकातेरिन्बर्ग मे आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 के 52 किग्रा वर्ग मे एशियाई चैंपियन अमित पंघल ने सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचा और देश का नाम रोशन किया। अमित पंघल वर्ल्ड चैंपियनशिप मे सिल्वर मैडल हासिल करके भारत के स्टार तथा पहले भारतीय मुक्केबाज पुऱुष बन गए है हालाँकि अमित पंघल ने टूर्नामेंट मे दूसरा स्थान प्राप्त किया ।पर फाइनल मुकाबले मे उज्जबेकिस्तानी मुक्केबाज शाखोबिदिन जाइरोव जो कि रियो ओलम्पिक मे स्वर्ण पदक विजेता रहे उन्होने अमित पंघल को 5-0 से हराया इसलिए अमित को रजत पदक से संतोष होना पड़ा ।क्यूंकि सभी पांच जजों ने एकमत से फैसला शाखोबिदिन के हक़ मे सुनाया हमारे देश के लिए गौरव की बात है की अमित पंघल सेमीफइनल मुकाबले मे कजाकिस्तान के सकेन बिबोसीनोव को पछाड़कर  बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 के फाइनल मे पंहुचने वाले पहले भारतीय पुरष बॉक्सर बने थे  ।पर साथ ही अमित पंघल ने ये भी कहा की आज तो मै सिल्वर  मैडल लेकर घर जा रहा हुं पर मे फिर से आऊंगा गोल्ड मैडल लेने।

अमित पंघल  पहले राउंड मे बहुत अच्छा  खेलते नज़र आये ।दूसरे राउंड मे मौके बनाने शुरू किये और थोड़ा आक्रामक हुए ।पर तीसरी और अमित राउंड मे जोइरोव ने अच्छे पंच जड़ कर जीत हासिल की और सवरण पदक जीता ।इससे  पहले भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप मे ब्रॉन्ज मैडल ही जीता था। मनीष कौशिक ने इसी बार 63किग्रा भर वर्ग मे कांस्य पदक जीता ।इसके अलावा विजेंद्र सिंह ने 2009, विकास कृष्ण ने 2011,शिव थापा ने 2015 और गौरव बिधूड़ी ने 2017मे ब्रॉन्ज मैडल ही जीते थे ।इस तरह फाइनल मे हारने के बाद भी अमित ने पदक का रंग बदल दिया इतना ही नहीं अमित और मनीष ने भारत के लिए अपने अपनेभार वर्ग मे ओलम्पिक कोटा भी हासिल कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments