About Me

header ads

पाकिस्तानी बैट की घुसपैठ को भारतीय सेना ने किया नाकाम

श्रीनगर, भारतीय सेना ने अगस्त के पहले हफ्ते मे कुपवाड़ा क्रेन सेक्टर मे एलओसी के पास पाकिस्तानी बैट (बॉर्डर एक्शन टीम )द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमे बैट आर्मी या आतंकियों के शवों को हथियारों के साथ देखा जा सकता है ।
हाल मे भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बैट द्वारा क्रेन और माछिल सेक्टर मे भी घुसपेठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था। भारतीय सेना सीमा पर घुसपेठ को लेकर हाई अलर्ट पर है। जम्मू कश्मीर की स्थिति को बिगड़ने के लिए गुलाम कश्मीर और सीमा वर्ती इलाको मे काफी संख्या मे आतंकी घुसपेठ की फ़िराक मे है ।(कुपवाड़ा) सेक्टर मे नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सेना चौंकी पर हमले का प्रयास किया जिसे सेना के सतर्क जवानो ने नाकाम कर दिया था ।

Post a Comment

0 Comments