देहरादून
राजधानी दून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब सात हजार अधिकारी-कर्मचारी लगाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी है। सूची नहीं देने वाले विभागों को चेतावनी पत्र भी जारी किए जाएंगे।
दून में 402 ग्राम, 220 क्षेत्र और 30 जिला पंचायत सदस्यों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। 905 पोलिंग बूथों पर इनके लिए मतदान होगा। प्रत्येक बूथ पर चार पुरुष और एक महिला यानि कुल पांच कर्मी तैनात किए जाएंगे। हालांकि दूर-दराज वाले बूथों पर महिला की तैनाती नहीं होगी। इस तरह बूथों के लिए 4,525 कर्मी, सात रिटर्निंग ऑफिसर, 50 एआरओ, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। वहीं, 20 फीसद स्टाफ रिजर्व में रखा जाएगा। सीडीओ जीएस रावत ने सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए कार्मिकों की सूची मांगी है। सूची नहीं देने वालों विभागों को चेतावनी पत्र भी जारी किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों से कार्मिकों की सूची मांगी गई है। जो विभाग सूची उपलब्ध नहीं कराएगा, उसे चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा।

0 Comments