About Me

header ads

एकजुटता कायम रखने की ग्रामीणों की अनोखी पहल

प्रदेश में अभी पंचायत चुनाव की तारीख भले ही तय न हुई हो लेकिन देहरादून जनपद की दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने आपसी सहमति पर भावी प्रधान का चयन कर लिया है । बुधवार को जहाँ चकराता की कुनवा ग्राम पंचायत की जनता ने इसका एलान किया वहां गुरुवार को विकास खंड कलसी की ग्राम पंचायत भंजरा में भी ग्रामीणों ने इसी तरह की अनोखी पहल की है ।

ग्रामीणों का मानना है की इससे चुनाव में होने वाला समय तो बचता ही है साथ ही ग्रामीणों की एकजुटता भी बरकरार रहती है । ग्राम पंचायत भंजरा के ४० परिवारों ने चुनावी अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही सर्वसम्मति से खुली बैठक में रीता राणा के नाम पर निर्विरोध ग्राम प्रधान के लिए सहमति बनायीं है ।

Post a Comment

0 Comments