About Me

header ads

फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे

देहरादून। बद्रीनाथ हाइवे पर लागबगड़ मे पांचवे दिन ढाई घंटे हो वाहनों की आवाजाही हो पायी। चट्टान से भारी मात्रा मे मलबा और बोल्डर आने से शाम 4 बजे हाइवे दोबारा अवरुद्ध हो गया है ।लागबगड़  मे  लगातार मौसम खराब होने से हाइवे को खोलने मे दिक्कतें आ रही है। हाइवे खुलने के बाद बद्रीनाथ मे फसे 50  यात्रा वाहनों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है। जबकि बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे करीब 750 तीर्थयात्रियो को पुलिस प्रशाशन की और से पांडुकेश्वर मे ही रोक लिया गया है। हाइवे सुधार होने के बाद तीर्थयात्रियो को बद्रीनाथ धाम जाने दिया जायगा ।गत दिवस सुबह नो बजे एनएच की और से लागबगड़ मे हाइवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था ।लेकिन चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से सुबह साढ़े नो बजे वाहनों की आवाजाही रोक ली गयी ।

एनएच की जेसीबी मशीनों से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरु किया। दोपहर दो बजे हाइवे का सुधार किया गया लेकिन शाम 4  बजे फिर हाइवे पर भारी मात्रा मे मलबा आ गया। रुक रूककर चट्टान से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण हाइवे सुधार नहीं किया जा सका।  गोविन्दयाद थाना प्रभारी बृजमोहन राग ने बताया की लागबगड़ मे चट्टान से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे वहां वाहनों की आवाजाई के खतरे का सबब बना हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments